13. पेड़ (बाल गीत)
पेड़ (बाल गीत)
आखों को खूब सुहाते पेड़
धरती को स्वर्ग बनाते पेड़
पक्षी शाखाओं पर घर बनाते
छाया में जीव सुरक्षा पाते
वायु में शुद्धता लाते पेड़
सांस को सहज बनाते पेड़
बर्षा के जल को सोखते हैं
भूमि के क्षरण को रोकते हैं
पारे को चढ़ने नहीं देते
प्रदूषण को बढ़ने नहीं देते
कागज़, गोंद, रबर दिलाते पेड़
कन्द-मूल फल हैं खिलाते पेड़
महापाप है पेड़ कटवाना
परम पुण्य है उन्हें लगाना
एक-एक पेड़ सभी लगाएं
बन महोत्सव हर वर्ष मनाएं
निस्वार्थ सेवा सिखाते पेड़
सौहार्द की लौ जगाते पेड़
Comments
Post a Comment