17. गान और गीत (बाल कविता)
गान और गीत (बाल कविता)
रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित
'जन गण मन' राष्ट्रीय गान है
कैप्टन राम सिंह ठाकुर ने
रची इसकी कर्णप्रिय तान है
आदर के साथ गाया जाता
यह भारत वर्ष का अभिमान है
बंकिम चन्द्र चटर्जी का लिखा
'बन्दे मातरम' राष्ट्रीय गीत है
आजादी की लड़ाई में यह
रहा प्रेरणा का प्रतीक है
'राष्ट्रीय गान' हमारा वर्तमान है
'राष्ट्रीय गीत' से जुड़ा अतीत है
― भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment