18. सीढ़ियां (बाल कविता)
सीढ़ियां (बाल कविता)
चंद सदस्यों से 'परिवार' बने,
चंद परिवार बनाते इक 'ग्राम'.
चंद गांवों से 'पंचायत' बने,
लोक कल्याण है जिसका काम.
पंचायतों से 'विकास खंड' बने,
जहां 'बी.डी.ओ' का होता बास.
विकास खंड हैं 'तहसील' बनाते,
'तहसीलदार' होता जहां खास.
तहसीलें मिल 'उपमंडल' बनाएं,
'एस.डी.एम' वहां डंका बजाएं.
'उपमंडल' मिल कर जिला रचाएं,
'डिप्टी कमिश्नर' का प्रशासन पाएं.
कई जिले मिल कर बनाते 'मंडल',
'कमिश्नर' होते जिनके कर्णधार.
हिमाचल प्रदेश में तीन मंडल हैं,
जिनके ऊपर शिमला की सरकार.
— भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment