19. रोज का काम रोज करो
रोज का काम रोज करो
रोज का काम रोज करो,
फिर खूब मस्ती मौज करो.
कल पर जो काम को छोड़े,
अपनी राह में डाले रोड़े.
स्कूल में सीख घर दोहराओ,
अगला पाठ पढ़ कर जाओ.
'टाइम टेबल' तुम बनाओ,
मुताबिक उसके फिर जुट जाओ.
खाओ पीयो और खेलो,
मजे बचपन के तुम ले लो.
जो बचपन का सदुपयोग करे,
जीवन भर बचपन सहयोग करे.
― भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment