20. मोबाइल (बाल कविता)
मोबाइल (बाल कविता)
विज्ञान की अनोखी खोज मोबाइल,
प्रयोग करते हैं सभी रोज मोबाइल.
कर सकते हैं कहीं से भी कहीं बात,
हाथ में लेकर सभी लोग मोबाइल.
छोटा कंप्यूटर जेब में समा जाए,
कैसे भी करे कोई प्रयोग मोबाइल.
सोसल मीडिया का समर्थ संवाहक,
लगा देता है बड़ी मौज मोबाइल.
दिखाने बांटने के लिए हुनर अपना,
एक तरीका है अनमोल मोबाइल.
अति हर चीज की बुरी होती है साथी,
ज़रा सोच समझ कर ही खोल मोबाइल.
― भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment