3. लोकतंत्र (बाल कविता)
3. लोकतंत्र (बाल कविता)
लोकतंत्र में जनता राजा
बहुमत का है बजता बाजा
जनता भेजे चुन कर नेता
जो जनमत को स्वर है देता
लोकतंत्र में जनता राजा
बहुमत का है बजता बाजा
संसद को सांसद महकाते
विधान सभा विधायक जाते
लोकहित में कानून बनाते
उन्नति पथ पर देश बढ़ाते
लोकतंत्र में जनता राजा
बहुमत का है बजता बाजा
पांच वर्ष बाद चुनाव आते
उम्मीदवार खूब लुभाते
जिस दल के हैं बहुमत आते
सरकार को हैं वही चलाते
लोकतंत्र में जनता राजा
बहुमत का है बजता बाजा
इस तरह बनती सरकारें
इस तरह चलती सरकारें
लोकतंत्र की जय पुकारें
आओ मिल कर देश संवारें
लोकतंत्र में जनता राजा
बहुमत का है बजता बाजा
― भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment