21. जल्दी सोएं और जल्दी जागें
जल्दी सोएं और जल्दी जागें
जल्दी सोएं और जल्दी जागें,
करते डर लगे, काम वह त्यागें.
मैं नहीं, यह जमाना है कहता,
प्रातः का पढ़ा याद है रहता.
अपनी तरफ से बेहतर करें,
और परिणाम से न कभी डरें.
जोर लगा कर दोडें अपनी दौड़,
हावी न हो आगे रहने की होड़.
खेलों को मैदान में खेलें,
टीवी को तबतक छुट्टी दे दें.
रहें तनाव से हमेशा मुक्त,
उर्जा और उत्साह से युक्त.
— भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment