22. जब भी चलो बाईं ओर चलो
22. जब भी चलो बाईं ओर चलो
इस बात पर हमेशा गौर करो
जब भी चलो बाईं ओर चलो
चाहे पैदल हों
चाहे गाड़ी में
चाहे सूट में हों
चाहे साड़ी में
सदा तुम अपने छोर चलो
जब भी चलो बाईं ओर चलो
चाहे पगडंडी हो
या कोई रोड हो
चाहे घूमना हो
या कोई दौड़ हो
व्यर्थ न तुम कोई होड़ करो
जब भी चलो बाईं ओर चलो
'रॉंग साइड' सदा
जो भी है चलता
सच पूछो तो वह
सबको है खलता
जो भी करो, सही तौर करो
जब भी चलो बाईं ओर चलो
इस बात पर हमेशा गौर करो
जब भी चलो बाईं ओर चलो
— भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment