24. स्वच्छ भारत अभियान (बाल कविता)
24. स्वच्छ भारत अभियान (बाल कविता)
अच्छी आदतों को पालेंगे
नहीं कचरा खुले में डालेंगे
डस्टबिन की तलाश करेंगे
खाली पैकेट वहां भरेंगे
अगर डस्टबिन नहीं दे दिखाई
तो कचरा घर ले जाएं भाई
घर पहुंच कर उसे दें विदाई
तभी रख पाएंगे हम सफाई
किसी को भी न टोकें, न रोकें
उसका फैंका डस्टबिन में झोंकें
जहां-तहां न कभी हम थूकेंगे
आग से कचरा नहीं फूंकेंगे
सब करेंगे नियमों का सम्मान
सफल होगा स्वच्छ भारत अभियान
— भगत राम मंडोत्रा
Comments
Post a Comment