26. धूप (बाल कविता)
26. धूप (बाल कविता)
सर्दियों में लाती मुस्कान धूप
गर्मियों में करे परेशान धूप
सूर्य के तेज प्रकाश की बदौलत
सौरमंडल से मिला वरदान धूप
तन में रक्त संचार बढ़ाती धूप
कैंसर को दूर है भगाती धूप
जठराग्नि को यथोचित सक्रिय करके
भोजन ठीक तरह से पचाती धूप
तन में 'सेरोटोनिन' बढ़ाए धूप
डिप्रेशन से सब को बचाए धूप
'एंडोर्फिन' की उचित मात्रा दे कर
सभी को प्रसन्नचित बनाए धूप
बिटामिन डी की मात्रा बढ़ाती धूप
हड्डियों को मजबूत बनाती धूप
जाडों में जोडों व बदन दर्द से
जीवों को राहत है दिलाती धूप
बीजों के प्रस्फुटन में सहायक धूप
पेड़-पौधों को ऊर्जा प्रदायक धूप
पर सावधान रहना इससे साथी
अत्याधिक होती नुकसानदायक धूप
— भगत राम मंडोत्रा
.png)
Comments
Post a Comment